Breaking News

अम्बिकापुर@पति से विवाद कर महिला ने की आत्महत्या

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसुली की कलावती कंवर 48 वर्ष शराब का सेवन करने की आदी थी,और शराब के नशे में आए दिन अपने पति के साथ मारपीट करती थी। मृतिका 8 जनवरी को शराब पीने के बाद पति शोभन से गालीगलौज करने लगी, जब वह गाली देने से मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गई। पत्नि की हरकत से क्षुब्ध होकर शोभन पड़ोसी के घर चले गया था। इसके बाद वह गाली देना नहीं छोड़ी और घर में रखे यूरिया खाद को घोलकर पी ली, और चिल्लाने लगी। पत्नि के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति पड़ोस के लोगों के साथ घर में पहुंचा तो वह यूरिया घोलकर पी चुकी थी। परिजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे,यहां अपरान्ह 3.45 बजे जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply