Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर गुरुवार को ग्राम पंचायत संजयनगर के पास पिलखा ढाबा के सामने एक दिल दहला देने वाली सडक दुर्घटना घटित हुई,जिसमें दो स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के एमजी रोड स्थित रावत रेसिडेंस कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय अर्जुन रावत और उसका दोस्त रुद्रांश जायसवाल स्कूटी पर सवार होकर जयनगर की ओर जा रहे थे। दोनों वापस लौटते समय तेज रफ्तार मिनी ट्रक से टकरा गए। मिनी ट्रक का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था,और उसकी तेज रफ्तार के कारण स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय स्कूटी सवार छात्र सडक पर गिर पड़े,और हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी को खींचते हुए सडक पर गिरने के बाद दोनों छात्रों को अंदरूनी चोटें आईं। हादसे में अर्जुन रावत के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे रायपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं,रुद्रांश जायसवाल को भी गंभीर चोटें आई हैं,और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिनी ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी,जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply