-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत 1 से 11 जनवरी तक व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों के बारे में जागरूक करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। महिला थाना पुलिस टीम ने बालिका गृह और शक्ति सदन में पहुंचकर वहां उपस्थित महिलाओं और बच्चों को गुड टच-बेड टच,मानव तस्करी,नशा मुक्ति,बाल विवाह, बाल श्रम,स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। साथ ही,उन्हें नवीन कानूनों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा देने के प्रावधानों से अवगत कराया गया। महिला थाना पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चों से उनके हालचाल पूछे और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी समस्या के मामले में वे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनिता भारद्वाज, शक्ति सदन संचालिका मीरा शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक एंजेला मिंज और महिला आरक्षक सविता पैंकरा उपस्थित रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur