Breaking News

बलरामपुर@ अवैध धान खपाने लाया जा रहा था धान

Share


संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही,वाहन चालक एवं वाहन मालिकों पर एफआईआर हुआ दर्ज
बलरामपुर,08 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री नीरनिधि नंदेहा ने जानकारी दी है कि ट्रक क्रमांक-सीजी 15 ईसी 9169 से अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। जिसे संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पेंडारी में पकड़ा गया। ट्रक में 750 बोरी अवैध धान लोड था जिसे जब्त किया गया। धान अवैध धान परिवहन करने के मामले में अज्ञात ट्रक वाहन चालक और वाहन स्वामियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एसडीएम वाड्रफनगर के निर्देशानुसार खाद्य, मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 05 जनवरी 2026 को रात लगभग 10ः30 बजे, ग्राम पंडरी (केनापारा चेक पोस्ट) पर ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के द्वारा रोका गया, परन्तु ट्रक चालक ने मौका पाकर वाहन को वाड्रफनगर की ओर ले जाया गया। कर्मचारियों के द्वारा ट्रक का पीछा करने पर एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जो क्रेटा कार सीजी 15 डीआर 2414 में सवार था उसने कर्मचारियों को धमकाया गया। तत्पश्चात संयुक्त टीम के द्वारा ट्रक की खोज करने पर ग्राम पेंडारी में खड़ा पाया गया।
ट्रक वाहन जो राहुल कुमार गर्ग, पिता अशोक कुमार गर्ग निवासी अम्बिकापुर के नाम पंजीकृत पाया गया। साथ ही सफेद रंग की क्रेटा कार जो वाहन मालिक नारायण अग्रवाल, पिता रोशन लाल अग्रवाल निवासी सूरजपुर के नाम पंजीकृत है, जिन पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों द्वारा अन्य जगहों के धान को स्थानीय छत्तीसगढ़ के कृषकों के खाते से बेचने के आशय से पूर्व नियोजित आपराधिक षड़यंत्र के अन्तर्गत छलपूर्वक आर्थिक लाभ प्राप्त करने तथा छत्तीसगढ़ शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने की दुराशय पूर्वक योजना बनाई गई। उनके द्वारा अन्य स्थानों से धान लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक मूल्य पर विक्रय करने का प्रयास किया गया, जो राज्य सरकार की स्पष्ट नीति का उल्लंघन है, जिसमें केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय कृषकों द्वारा उत्पादित धान की खरीदी वैध मानी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply