Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Share


स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से आयोजन सम्पन्न हो : मंत्री अग्रवाल


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन फरवरी माह में सम्भावित तिथि 13, 14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप किया जाना है। बैठक में मैनपाट महोत्सव के भव्य और गरिमामय आयोजन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि, समय,अतिथियों,कलाकारों, प्रतियोगिताएं,सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल,एडवेंचर एक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आयोजन में स्थानीय कलाकारों, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक अवसर मिले। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल आबंटन हेतु स्थान प्रदान करने निर्देशित किया, जिसमें निजी संस्थान भाग ले सकते हैं,उनसे आवेदन आमंत्रित करें। वहीं उन्होंने कहा कि मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों, एस्टॉल आदि के लिए स्थान प्रदान किया जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा की लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग विभागीय कार्यों का निर्वहन करें। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से आयोजन सम्पन्न हो। शासन-प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करें।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply