Breaking News

अम्बिकापुर@दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए शहर की छात्रा शिल्पी का चयन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर की होनहार छात्रा शिल्पी विश्वकर्मा ने दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। वे सरगुजा जिले से चयनित होने वाली एकमात्र छात्र है। राष्ट्रीय युवा उत्सव में देश के 28 प्रदेशों के चुने हुए प्रतिभागी भाग लेंगे। इन प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के दिल्ली रवाना होने के पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय द्वारा मुख्यमंत्री निवास में सेंड ऑफ़ सेरेमनी का आयोजन कर उन्हें दिल्ली रवाना किया गया। गौरतलब है कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार सन 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभागियों का लीडरशिप असेसमेंट किया गया। जिसमें पांच विषयों में तीन-तीन एवं पांच विषयों में 6 अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय युथ उत्सव में भाग लेने हेतु चयनित किया गया है। छात्रा शिल्पी विश्वकर्मा पुत्री अमित विश्वकर्मा निवासी गांधीनगर ने बताया कि चयन के प्रारंभिक चरण में उन्होंने दक्षिण भारत में मंदिरों की स्थापत्य शैली विषय पर अपना निबंध ऑनलाइन भेजा था। इसके बाद उन्हें रायपुर बुलाया गया था रायपुर में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें 12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply