Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा की कब्बड्डी टीम पहली बार 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सिनियर चैम्पियनशीप में होगी शामिल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सिनियर (महिला/पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशीप 2025 का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के तत्वाधान में ऐमेच्योर कबड्डी ऐसोसिएशन कोरबा के लाल मैदान दर्री में किया जा रहा है। जिसके लिए पहली बार सरगुजा जिले की टीम गुरुवार को कोरबा के लिए रवाना हुई है। जिला कबड्डी संघ सरगुजा की स्थापना के 2 महीने बाद सरगुजा के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपने खेल कौशल का परिचय देने के लिए तैयार हो चुके है, और सरगुजा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के निर्देशन पर संघ के सचिव अमितेश पाण्डेय और सह सचिव निशांत गोल्डी सिंह , टेक्निकल हेड राजेश प्रताप सिंह,रजत सिंह ने टीम को राज्य स्तरीय कब्बड्डी चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। बालक-बलिका दोनों ही वर्ग में आयोजित इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली बालिका टीम में उक्त खिलाड़ी कोरबा के लिए रवााना हुए हैं।
बालिका वर्ग में : रैमूनि पैकरा,अनिका पैकरा, गीता पैकरा, अलीशा एक्का,सुशीला पैकरा, दीपिका राजवाड,पाशिका पैकरा,देवन्ती पैकरा, हिमेश्वरी और निक्की पैकरा शामिल हैं।
बालक वर्ग में : सोपाल पैकरा,जगताल, कुनाल पैकरा, नन्दकुमार, लक्ष्मी पैकरा,सिकन्दर राम, सुखदेव पैकरा,विमल सिंह, अरविंद,और शेर सिंह शामिल हैं। टीम में कोच अनुज बेक भी खिलाडिय़ों के साथ रवाना हुए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply