Breaking News

अम्बिकापुर@पति भाग गया दूसरी लडकी लेकर पत्नी आत्महत्या कर दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शादी के बाद बच्चे नहीं होने पर पति दूसरी लडकी को लेकर भाग गया। इस तनाव को विवाहिता झेल नहीं पाई और चूहा मार दवा का सेवन करके जान दे दी। बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरियो निवासी मृतिका के चाचा ससुर महेन्द्र सोनवानी पिता रामरतन सोनवानी ने पुलिस को बताया कि संजय सोनवानी का शादी वर्ष 2009 में ग्राम मानपुर चैकी खडग़वां थाना प्रतापपुर निवासी अमृत कुंवर सोनवानी से सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। दोनों के दामपत्य जीवन के बीच कोई संतान नहीं है। 5 जनवरी को अलसुबह करीब 5 बजे संजय सोनवानी के घर की ओर शोर सुनकर जब वे संजय के यहां गए तो भीड़ लगा था, उसकी पत्नी अमृत कुंवर रो रही थी। पूछताछ करने पर चाची सास कपालो बताई कि अमृत कुंवर घर को अंदर से बंद कर ली थी और चूहा मारने वाला दवाई व कुछ टेबलेट को खा ली है। किसी तरह दरवाजा तोडकर उसे बाहर निकाले हैं। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर ला रहे थे, इस दौरान रास्ते में अमृत कुंवर बताई कि उसका पति संजय दूसरी लडकी को लेकर भाग गया है, अब घर नहीं आएगा। ऐसे में मृतका के पति के द्वारा दूसरी लडकी लेकर भागने से तनाव में आकर चूहा मारने की दवा सेवन करने की संभावना चाचा ससुर ने व्यक्त की है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply