Breaking News

अम्बिकापुर@तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला,पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के मोमिनपुरा में एक युवक ने मारपीट कर तीन बार तलाक-तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीडि़ता का आरोप है कि पति का संबंध किसी दूसरी महिला से है। पीडि़ता ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शेख आमिन हुसैन कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुरा का रहने वाला है और राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद संगठन का अध्यक्ष है। इसकी पत्नी शमा परवीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसका विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट व गाली गलौज की जाती है। इसी बात को लेकर 16 दिसंबर 2025 को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शेख आमिन ने तीन बार तलाक बोलकर और मारपीट करते हुए पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी का कहना है कि उसने समझौते की कोशिश की, लेकिन पति ने यह कहते हुए रखने के लिए तैयार नहीं है कि उसने तीन तलाक दे दिया है। समझौता न होने पर पीडि़ता 5 जनवरी को कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 296, 351 (3) और मुस्लिम विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply