Breaking News

अम्बिकापुर@पति के मौत से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के बैरीपारा में 5 जनवरी की रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा की पति की मृत्यु के बाद से वह काफी परेशान रहती थी। मामले में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रीना सिंह पति स्व. विरेंद्र सिंह उम्र 48 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के केनाबांध बौरीपारा की रहने वाली है। इसका ससुर वृजमोहन सिंह ने पुलिस को बताया है कि इसके पति की मौत बीमारी से 14-15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। इस लिए वह काफी परेशान रहती थी। 5 जनवरी की रात को सह परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। 6 जनवरी की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे अवाज लगाए, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजर कमरे के दरवाजे को तोडकर अंदर घुसे तो वह फांसी पर लटकी थी। परिजन की सूचन पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply