Breaking News

बलरामपुर@मटर खाने की लालच में खेत में घुसे बच्चे,मिली तालिबानी सजा

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खेत से मटर तोड़ने के आरोप में गांव के छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान सजा देने का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का है। पीडि़त बच्चे के पिता ने इस मामले की शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि बच्चों की उम्र कम होने के बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया,जिससे वे भयभीत और मानसिक रूप से आहत हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply