बलरामपुर,06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है जिसके अंतर्गत अवैध धान परिवहन,भंडारण में संलिप्त एवं कोचियों बिचौलियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में अनुविभाग वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत गत मध्य रात्रि अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। गिरवानी मार्ग के रास्ते उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर एक ट्रक में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक में लगभग 750 बोरी धान लोड थी, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था। मध्य रात्रि बैरियर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा जब संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नीर निधि नंदेहा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार वाड्रफनगर,तहसीलदार रघुनाथनगर,नायब तहसीलदार एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा रात में ही सघन सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में चलाए गए इस व्यापक सर्च अभियान के दौरान विभिन्न संभावित मार्गों,गांवों क्षेत्रों की गहन जांच की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur