Breaking News

अम्बिकापुर@होली क्रॉस कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Share


अम्बिकापुर,05 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम द्वारा पिछले 9 वर्षों से सिंगल यूज प्लास्टिक रैपरों द्वारा बढ़ते पर्यावरणीय खतरों के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। विद्यालय के छात्रों स्व प्रेरणा से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करते रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2020 में ट्वीट करके इस कार्यक्रम की सराहना भी की थी। यह वर्ष इस जागरूकता कार्यक्रम का दसवां वर्ष है। इस वर्ष छात्रों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारत भर में सिंगल यूज प्लास्टिक रैपरों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और पत्र के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर लगभग 75 हजार लोगों से हस्ताक्षर भी करवाया है। इसके साथ ही जन सामान्य में स्वस्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण और इस हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक रैपरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए एक रैली का भी आयोजन किया, इस रैली के अंत में, घड़ी चौक पर, नागरिकों की उपस्थिति में 75 हजार हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित करने की तैयारी से अवगत कराया गया। 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे महामाया चौक से छात्रों की रैली प्रारम्भ हुई जिसमें प्लास्टिक दानवों का प्रदर्शन करते हुए एक आकर्षक झांकी बनाई गई थी जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक रैपर द्वारा होने वाले पर्यावरण के नुकसान के प्रति लोगों की समझ बनाई गई। सिंगल यूज प्लास्टिक रैपर बंद करने की मांग को लेकर छात्रों ने नारा भी लगाया, सडक पर विभिन्न जगहों पर नृत्य के माध्यम से सिंगल यूज लास्टिक रैपर पर प्रतिबंध की मांग की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,नगर की महापौर मंजूषा भगत, आदित्यश्वर शरण सिंह देव, पूर्व महापौर अजय तिर्की पूर्व नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, राकेश गुप्ता, सहित नगर के अनेक नागरिक उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply