Breaking News

अम्बिकापुर@श्रद्धा,उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जयंती

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सिखों के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल गुरु गोविंद सिंह महाराज की जयंती सोमवार को श्रद्धा,उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर शहर के नगरवासियों सहित सिख समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढकर सहभागिता निभाई। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रातःकाल से ही गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, अंबिकापुर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारा साहिब को अत्यंत सुंदर एवं भव्य रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण गुरुवाणी और भक्ति से सराबोर हो गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों तथा ज्ञानी छत्तर सिंह द्वारा गुरुवाणी की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं। कीर्तन दीवान के पश्चात गुरु का अटूट लंगर भी श्रद्धापूर्वक चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सफल आयोजन में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरूचरण सिंह छाबड़ा, एवं सचिव डॉ. हर्षप्रीत सिंह धन्जल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधान सरदार गुरूचरण सिंह छाबड़ा ने समस्त संगत एवं समाज के सभी वर्गों को गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं रात 9 बजे से बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें बाल संगत अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान को दर्शाया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply