Breaking News

अम्बिकापुर@सेवा किटी समूह ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया नया वर्ष

Share


अम्बिकापुर,05 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सेवा किटी समूह ने नए वर्ष की शुरुआत नेत्रहीन बच्चों के साथ की। समूह की संस्थापिका वंदना दत्ता और अन्य वरिष्ठ सदस्य जैसे नीलिमा गोयल,संजीता स्वर्णकार, नमिता चावला, लिलि बसु रॉय, रश्मि गुप्ता, श्रद्धा खेर पाण्डेय, स्मिता तिवारी, और आतिशी भट्टाचार्य ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन शहर के बतौली क्षेत्र में स्थित नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय में हुआ,जहां बच्चों के साथ मिलकर समूह के सदस्यों ने छेरछेरा पर्व मनाया। इस मौके पर सेवा किटी समूह ने बच्चों को गुड़,चूड़ा,मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। ठंड से बचाव के लिए संस्था ने 55 कंबल, नए कपड़े, चटाई और अन्य जरूरी सामग्री भी दी। बच्चों ने ब्रेल लिपि से सदस्यों को परिचित कराया और अपनी लिखाई-सुनाई की कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के स्टाफ ने समूह के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बच्चों ने उन्हें नए साल के अवसर पर स्वागत किया। साथ ही, सेवा किटी समूह के सदस्य बच्चों के साथ सरगुजिहा गीत गाते हुए छेरता पर्व की खुशियां मनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिम्मी छाबड़ा और अमिता मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply