-संवाददाता-
कोरिया/एमसीबी,05 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की राजनीति में आज एक सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने वाली तस्वीर सामने आई, भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने क्षेत्र की वर्तमान विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अपने संदेश में रेणुका सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वे निरंतर क्षेत्र और जनता की सेवा करती रहें…यही उनकी शुभेच्छा है।
राजनीति से ऊपर शिष्टाचार
राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों से जुड़े होने के बावजूद,इस तरह की बधाई को राजनीतिक परिपम्ता और सौहार्द के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि मतभेद लोकतंत्र की स्वाभाविक प्रक्रिया हैं, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान और मर्यादा बनाए रखना एक स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति की पहचान है, स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे क्षण यह संदेश देते हैं कि राजनीति संघर्ष का मैदान हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर सौहार्द बना रहना चाहिए।
सोशल मीडिया पर भी दिखी सक्रियता
विधायक रेणुका सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो द्वारा दी गई शुभकामना ने खास तौर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और व्यापक सराहना बटोरी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur