Breaking News

सरगुजा@बाहरी लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर,जिलेभर में सघन जांच अभियान

Share


सरगुजा,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुसाफिर दर्ज न कराने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के पतरा पारा इलाके में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की जांच कर उनसे पूछताछ की गई तथा उनके आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापन (वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया की जा रही है, पुलिस कप्तान श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह एहतियातन और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि जिले में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को दें, पुलिस के इस सक्रिय कदम से जहां अपराधों पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं आमजन के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, जिलेभर में यह जांच एवं सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply