Breaking News

सूरजपुर@डॉ.एच.एन.चतुर्वेदी बने भाजपा नीति मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

Share


राष्ट्रीय संगठन ने सौंपा अहम दायित्व,कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

-संवाददाता-
सूरजपुर,04 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सूरजपुर जिले के निवासी डॉ. एच.एन. चतुर्वेदी को भाजपा नीति मंच का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहकर संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं लगनशीलता से निर्वहन कर रहे डॉ. चतुर्वेदी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। राष्ट्रीय संगठन ने उनकी संगठनात्मक सजगता, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है, यह नियुक्ति भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रामकृष्ण भार्गव एवं पूर्व राज्य मंत्री के मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक मिश्रिख के निर्देश पर तथा भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारीजनाव फत्तेउद्दीन खान कादरी की सहमति से की गई, नियुक्ति प्रक्रिया में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हर्ष महेश्वरी की भी अहम भूमिका रही।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का संकल्प…
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच.एन. चतुर्वेदी ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे, उन्होंने कहा कि वे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यकर्ताओं में हर्ष…
डॉ. चतुर्वेदी की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा नीति मंच से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply