Breaking News

अम्बिकापुर@प्रशासन सतर्क,सुखरी समिति में 76 बोरी पुराना धान जब्त

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में तहसील अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम कालापारा में पुराने धान के अवैध संकलन का मामला सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम कालापारा निवासी श्री महेंद्र प्रसाद राजवाड़े, पिता श्री चमरू द्वारा पुराना धान एकत्र कर सुखरी सहकारी समिति में लाया गया था। जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए जाने पर कुल 76 बोरी धान जब्त किया गया। जब्त धान को नियमानुसार सुखरी समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सिंह, पटवारी श्री रमेश कुमार मिश्रा,पटवारी श्री गया राम तथा कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही एवं पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पुराने धान के मिश्रण अथवा अवैध भंडारण की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply