Breaking News

अम्बिकापुर@फर्जी हस्ताक्षर कर मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कराने का आरोप,अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 21 की वार्ड पार्षद विमला सोनी के फर्जी हस्ताक्षर और नकली सील का उपयोग कर मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया है। पार्षद ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद विमला सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनके वार्ड चोरकाकछार निवासी महिला विमला राजवाड़े की मृत्यु के संबंध में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा दो अलग-अलग तिथियों पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। पहला मृत्यु प्रमाण-पत्र दिनांक 24 अप्रैल 2025 को और दूसरा 7 अगस्त 2025 को जारी हुआ। दोनों प्रमाण-पत्रों में मृत्यु की तिथि अलग-अलग दर्शाई गई है। पार्षद के अनुसार 7 अगस्त 2025 को जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र में उनके लेटर पैड पर प्रमाणित-पत्र संलग्न है,जिस पर उनके वास्तविक हस्ताक्षर और सील मौजूद है। वहीं, 24 अप्रैल 2025 को जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र में उनके नाम से प्रमाणित किया गया है,लेकिन न तो वह उनके लेटर पैड पर है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply