-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के घुटरापारा में 29 दिसंबर की शाम को शराब पीने के आदि महिला को उसके पति व बेटी ने डंडे से बदम पिटाई कर दी। महिला जख्मी हालत में पूरी रात घर में पड़ी रही। दूसर दिन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता व पुत्री को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दुर्गा हरि पति धन्नू हरि उम्र 44 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के घुटरापारा की रहने वाली थी। वह शराब पीने की आदि थी। वह शराब के नशे में अक्सर वह कहीं चली जाती थी और रूक जाती थी। इससे उसका पति व घर वाले परेशान रहते थे। 21-22 दिसंबर को दुर्गा घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। परेशान पति ने खोजबीन की पर पता नहीं चलने पर वह अपने ससुराल नमनाकला फोन लगाकर पूछा तो उसे वहां नहीं आने की बात कही गई। 29 दिसंबर की शाम को महिला शराब के नशे में घर पहुंची। एक सप्ताह तक गायब रहने व शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ। पति धन्नू हरि व बेटी सोनामती ने मिलकर डंडे से उसकी बेदम पिटाई कर दी। पति व बेटी द्वारा मारपीट किए जाने से महिला बेहोश हो गई और पूरी रात घर में जख्मी हालात में पड़ी रही। दूसरे दिन तबियत बिगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान 30 दिसंबर को ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मिशन अस्पताल पुलिस सहायता केन्द्र द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच के लिए कोतवाली भोजा गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur