Breaking News

जशपुरनगर@नए साल में जशपुर को ऐतिहासिक सौगात, 77 सड़कों के लिए 192 करोड़ से अधिक की मंजूरी

Share


जशपुरनगर,01 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। नए साल की शुरुआत में जिले के विभिन्न विकासखंडों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को स्वीकृति दी गई है,जिनके लिए 192 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। इन सड़क कार्यों से जिले के ग्रामीण, दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी। बगीचा,दुलदुला, फरसाबहार,कुनकुरी,मनोरा, पत्थलगांव,जशपुर और कांसाबेल विकासखंडों के कई प्रमुख मार्गों के निर्माण व उन्नयन को मंजूरी मिली है। सड़क निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा शिक्षा,स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वर्षों से लंबित मांगें पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply