Breaking News

बलरामपुर@झोला छाप और अवैध क्लिनिकों पर करें सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,30 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्यवाही करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के प्रभावी प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सघन निरीक्षण कर वहां संचालित दुकानों की नियमित जांच करने को कहा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों में भी कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिबंधित दवाओं, एक्सपायर दवाओं और संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध या अनुचित दवा का बिक्री न हो और स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अवैध क्लिनिक पर सख्त कार्यवाही करने के साथ ही झोला छाप डॉक्टरों एवं झाड़ फूक करने वाले पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और मादक द्रव्यों के सेवन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक में आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक करने की बात कही। साथ ही जिला मुख्यालय में स्थित नशा मुक्ति केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाने आवश्यक निर्देश भी दिये।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply