Breaking News

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चोरी..आरोपी को पकड़ा,पुलिस कर रही है जांच

Share

अम्बिकापुर,30 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास एक ई-रिक्शा चोरी हो गया,जिसे कुछ ही समय में मालिक ने खोज निकाला और आरोपी को पकड़ लिया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई, जब ठाकुरपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर पंजीकृत ई-रिक्शा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ा किया और चाबी लगाकर पास में ही कुछ काम से चले गए। इसी दौरान,पलभर में उनका ई-रिक्शा गायब हो गया। ई-रिक्शा चोरी की जानकारी मिलने के बाद वीरेन्द्र सिंह ने अस्पताल के पुलिस सहायता केन्द्र और अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद,वह दूसरे ऑटो वाहन में सवार होकर ई-रिक्शा की खोजबीन करने निकले। उन्होंने मणिपुर स्कूल के पास एक व्यक्ति को ई-रिक्शा लेकर जाते देखा,और फिर संगम चैक के पास उसे पकड़ लिया। ई-रिक्शा के स्वामी ने पुलिस को सूचना दी,और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply