Breaking News

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतक महेश तिवारी पिता शिवप्रवेश तिवारी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केपी का रहने वाला था। 28 दिसम्बर को वह अपने एक साथी को छोडऩे के लिए मोटरसायकल से ग्राम हसुली गया था। वापस आते समय निर्भय पटेल नामक एक व्यक्ति को मोटरसायकल में बैठाकर वापस गांव आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन का चालक इन्हें ठोकर मार दिया, जिसमें निर्भय को मामूली चोट आई थी। महेश को आई गंभीर चोटों को देखते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक जांच, उपचार के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर स्वजन पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply