Breaking News

बलरामपुर@नारियल भूसी से 6 करोड़ का गांजा जब्त… ट्रक में सवार तस्करों से पूछताछ जारी

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,29 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सूखे नशे के खिलाफ जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 करोड़ रुपए के गांजे से भरे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है. आरोपी मादक पदार्थ को ओडिशा से लेकर राजस्थान लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई है। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक क्रछ्व 32 त्रश्व 0960 को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे नारियल भूसी के नीचे 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अमरीश कुमार (23 साल) और मनीष कुमार (20 साल) यूपी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20(बी)(द्बद्ब)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसपी पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर का बयान मुखबिर के सूचना के आधार पर ट्रक में अवैध गांजा तस्करी की जांच की गई थी जिसमें अवैध रूप से गांजा तस्करी किया जा रहा था जहां लगभग मार्केट मूल्य के अनुसार 6 करोड़ रूपये के गांजे को जाप किया है वही इंड टू इंड कार्रवाई भी पूरे प्रकरण में की जाएगी।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply