Breaking News

सनावल@पुलिस के गिरफ्त में एक पिकअप अवैध धान

Share


पूछताछ में आरोपियो ने कुबूले धान खरीदी में हेरा-फेरी के कई राज…


-संवाददाता-
सनावल,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले में धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी ने अवैध धान बिक्री करने वाले एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर पाया कि आरोपी अवैध धान परिवहन ही करता था कूटरचित करने में माहिर निकला,पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर रिमांड में भेजा।
गिरफ्तार आरोपीगण : जानकारी के अनुसार दिनांक 26.12.2025 को शाम लगभग 08ः00 बजे राजस्व तथा पुलिस बल के द्वारा अवैध धान परिवहन करने वाले एक पिकप वाहन को दौड़ाकर पकड़ा गया वाहन चालक से पूछताछ करने पर बताया कि वह कुलूंडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता पिता श्री कृष्णकान्त प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष के घर में अवैध धान को अनलोड़ खाली करना बताने पर उसके बताए अनुसार श्याम सुंदर गुप्ता के घर में दबिश देने पर उसके घर से अवैध धान संग्रहण करने अवैध धान बेचने संबंधी कई अवैध व कूटरचित दस्तावेज जैसे कटा हुआ चेक,लेखा जोखा पर्ची,राशि जमा पर्ची,भरा हुआ विड्रॉल फार्म, जिला सहकारी बैंक से इंडियन बैंक सुपाचुवा (उ0प्र0) का आरटीजीएस फार्म,तौल पर्ची,करीब 400 बोरी अवैध धान, चेक बुक 62 नग, किसान किताब भाग एक 46 नग,भाग- दो 59 नग, वन अधिकार पुस्तिका 02 नग,केसीसी पास बुक 19 नग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का पास बुक 161 नग, बड़ा डायरी 13 नग, पॉकेट डायरी 08 नग, कटा हुआ चेक 22 नग, डेली अटेडेन्स् (बिना भरे हुये) जिला सहकारी बैंक का रजिस्टर 02 नग, विड्रॉल फार्म भरा हुआ 261 नग, सामान्य हिसाब किताब एवं बिल पर्ची 550 नग, विड्रॉल फार्म कोरा (बिना भरे हुये) 01 बण्डल बैक का जमा पर्ची एवं टोकन पर्ची 150 नग,धान खरीदी केन्द्र का तौल पर्ची 100 नग एवं तलाशी के दौरान नगद राशि 1,67100/-रूपये एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुआ है। आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता पिता कृष्णकांत प्रसाद गुप्ता व शिवम कुमार गुप्ता के द्वारा किसानो के साथ छल कपट कर अवैध धान का विक्रय कर शासकीय एवं किसानो की राशि का दुरूपयोग किया जाना पाए जाने पर तत्संबंध में थाना सनावल में अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण एवं गवाहो का कथन लिया गया तथा गवाहो के कथन के आधार पर पाया गया कि आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा किसानों के खाता में कही दूसरे जगह का धान लाकर खरीदी केन्द्र में बिकी करता था एवं समय से पहले ही निकासी पर्ची में किसानों का अंगुठा निशान लेकर पैसा आहरण करता था इस तरह आरोपियो के द्वारा मिली भगत व छल कपट कर धोखाधड़ी करता था एवं दूसरे राज्य के धान लाकर छ0ग0 मंडी में खापाता था तथा शासन को आर्थिक छती पहुँचाता था आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता व शिवम कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपना जुर्म स्वीकार करते हुए श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा बताया कि उ0प्र0 से धान कम कीमत पर लाकर छ0ग0 धान खरीदी केन्द्रो में अलग अलग किसान के खातो से धान बेचता था एवं शिवम कुमार गुप्ता के द्वारा अपने भाई का समय समय पर सहयोग करता था जिसे दोनों आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने से आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply