Breaking News

सूरजपुर@ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

Share


रेडक्रॉस सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचेंगी,युवाओं को जोड़ा जाएगा
सूरजपुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं अध्यक्ष एस. जयवर्धन ने की, इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल और वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे,बैठक में रेडक्रॉस की सेवाओं को सुदृढ़ करने और उनका विस्तार गांव-गांव तक सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
युवाओं की भागीदारी पर जोर…
कलेक्टर जयवर्धन ने कहा कि जिला प्रशासन रेडक्रॉस सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्णय लिया गया किः सभी सरकारी व निजी महाविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस का गठन, पंजीकरण और सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा, प्राइमरी से हाईस्कूल स्तर तक जूनियर रेडक्रॉस यूनिट्स बनाई जाएंगी, स्कूल-कॉलेजों में फर्स्ट-एड बॉक्स उपलब्ध कराए जाएंगे और हेल्पलाइन नंबर दीवारों पर चस्पा किए जाएंगे, बृहद स्तर पर सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित कर हजारों युवाओं को ‘ट्रेंड लाइफसेवर्स’ बनाया जाएगा।
आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार
सीएसआर फंडिंग और जिला खनिज न्यास के सहयोग सेः लाइफ-सपोर्ट आईसीयू (वेंटिलेटर) एंबुलेंस, 21-सीटर बड़ी एंबुलेंस, और 2-सीटर मोबाइल ब्लड कलेक्शन यूनिट प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को त्वरित व आधुनिक सुविधा मिलेगी।
आपदा प्रबंधन और पारदर्शिता : बाढ़, भारी बारिश, ओलावृष्टि और जलभराव जैसी आपदाओं के दौरान रेडक्रॉस द्वारा राहत सामग्री, प्राथमिक उपचार,एंबुलेंस और वॉलंटियर्स की सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ। रेडक्रॉस एवं जीवनदीप समिति की सभी एंबुलेंसों पर शुल्क सूची चिपकाने और कैशलेस भुगतान व्यवस्था शुरू करने पर भी सहमति बनी।
मेगा हेल्थ कैंप व प्रशासनिक निर्णय
जिला मुख्यालय में तीन दिवसीय आवासीय मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वार्षिक बजट, आय-व्यय विवरण और ऑडिट पर चर्चा कर सभी प्रस्ताव पारित किए गए। सदस्यता बढ़ाकर वॉलंटियर नेटवर्क को सशक्त बनाने पर भी सहमति बनी,बैठक में कोषाध्यक्ष श्रवण जैन सहित प्रबंध समिति के सदस्य,संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कपिल देव पैकरा,शिक्षा विभाग, फायर स्टेशन, रेडक्रॉस जिला संगठन, आजीवन सदस्य,जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply