
-संवाददाता-
सूरजपुर,28 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को ग्राम महेशपुर पहुंचकर सिलफिली एनएच-43 से महेशपुर होते हुए लटोरी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया, इस अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का आगाज़ः-
- सिलफिली एनएच-43-महेशपुर-लटोरी मार्ग
– लंबाईः 5.80 किमी
– कार्यः चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
– लागतः 1269.90 लाख - कसलगिरी-शिवसागरपुर मार्ग
– लंबाईः 1.50 किमी
– कार्यः नवीन सड़क निर्माण
– स्वीकृत राशिः 219.17 लाख
बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत स्थानीय अर्थव्यवस्था- मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और समय-लागत की बचत के साथ स्थानीय व्यापार व रोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्णता की उम्मीद जताई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur