Breaking News

अंबिकापुर@ मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रिफर करने की शिकायत पर सम्बन्धितों पर होगी कार्रवाई

Share


हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए:कलेक्टर
अंबिकापुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने निर्देशित करते हुए विभाग को अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने कहा। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी. एस. मार्को, सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी,बीएमओ,डीपीएम,बीपीएम तथा सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।
मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में रिफर करने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धितों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय चिकित्सालयों या स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को प्राइवेट चिकित्सालयों में रेफर करने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धितों पर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को परेशानी ना हो,उन्हें भ्रमित ना करें, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। उन्होंने नर्सिंग होम की व्यवस्था सुदृढ करने तथा नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
जिले में वेक्टर जनित रोगों के प्रभाव की ली गई जानकारी
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में वेक्टर जनित रोगों के प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए नियमित रूप से सर्विलेंस करें, साथ ही जांच के बाद पाए गए पॉजिटिव मरीजों का पूर्ण रूप से इलाज सुनिश्चित करें। लोगों को जागरूक करें, वेक्टर जनित बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के तरीके भी बताए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय एवं सहयोग से राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास किया जाए जिससे वेक्टर जनित बीमारियों पर नियंत्रण हो सके।
मातृत्व मृत्यु दर शून्य लाने का रहेगा प्रयास,हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए
बैठक में कलेक्टर ने जिले में मातृत्व मृत्यु दर की जानकारी लेते हुए कहा कि मातृत्व मृत्यु दर शून्य करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण आहार उपलब्ध कराना,गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच,आवश्यक दवाइयों,टीकाकरण आदि सुनिश्चित करें। शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा,इसमें मितानिन की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पहुंचविहीन क्षेत्रों में गृह प्रसव को कम करना होगा। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी रखने निर्देशित किया तथा कहा कि मितानिन गर्भवती महिलाओं को जांच हेतु प्रोत्साहित करेंगे। जांच में चिन्हांकित पाए जाने पर सतत मॉनिटरिंग की जाए, सभी बीएमओ इस ओर गम्भीरता से कार्य करें। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रो में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिले में नए एनआरसी बनाने हेतु हेतु स्थान चयन करें,ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply