Breaking News

बलरामपुर@ कोटगगहना स्थित मित्तल राइस मिल सील

Share


कस्टम मिलिंग आदेश का किया गया उल्लंघन,धान उठाव के बाद चावल जमा नहीं करने पर मित्तल राइस मिल पर कार्रवाई
बलरामपुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कोटगगहना स्थित में. मित्तल राईस मिल की जांच की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान सहित टीम मौजूद रही।
मौके पर जांच में मित्तल राईस मिल का मुख्म द्वार ताला बंद पाया गया। आस-पास में मिल से संबंधित किसी भी व्यक्ति को उपस्थित नहीं पाया गया। मिल के संचालक से दूरभाष से बात करने का प्रयास किया गया,किन्तु मिल संचालक द्वारा फोन रिसिव नहीं किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि मिल द्वारा खरीदी वर्ष 2024-25 में 3320 मि्ंटल धान का उठाव किया गया है, जिसकी अनुपातिक चावल 2246.64 मि्ंटल होता है,मिल द्वारा आज दिनांक तक जमा चावल की मात्रा निरंक है। इस प्रकार से राईस मिल द्वारा कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण मिल को सील करने की कार्यवाही की गयी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply