Breaking News

बलरामपुर@अनुशासनहीनता पर पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,27 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान 26 दिसंबर 2025 को चेकपोस्ट रामानुजगंज में श्री सिद्धार्थ शंकर हालदार, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर, में ड्यूटी समय प्रातः 06.00 से दोपहर 02.00 बजे तक अनुपस्थित पाये गये। पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य कार्य के प्रति उनकी घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। जो छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम तीन (1) (2) (3) के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिला पंचायत सीईओ के द्वारा श्री सिद्धार्थ शंकर हालदार, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत विजयनगर, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर को उपरोक्त कृत्य हेतु छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सिद्धार्थ शंकर हालदार का मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर नियत किया जाता है। इस दौरान श्री हालदार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply