Breaking News

रायपुर@आयुष्मान योजना में गड़बड़ी

Share


32 अस्पतालों पर मरीजों से ज्यादा वसूली का आरोप,2 का पंजीयन किया गया रद्द
रायपुर,27 दिसम्बर 2025। प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुछ अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारकों से इलाज के समय अधिक राशि वसूल की गई है। शिकायत के बाद किसी का पंजीयन निरस्त किया गया, तो वहीं कुछ अस्पतालों ने मरीजों को राशि वापस कर दी। कुछ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्डधारकों से 32 निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से अधिक राशि वसूली की शिकायत मिली है। इसमें दो का पंजीयन निरस्त किया, तो चार ने राशि वापस की है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दी।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जवाब में बताया कि प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत एक वर्ष में कुल 47 निजी अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। इसमें 32 अस्पतालों के खिलाफ मरीजों से अधिक राशि वसूलने और अन्य तरह की अनियमितताओं की 47 शिकायतें मिली हैं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply