Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा अरेस्ट

Share


अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एक दिन पहले आवेदन के आधार पर सीतापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply