Breaking News

बलरामपुर@गौ वंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध सिटी कोतवाली बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही

Share


सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बलरामपुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल पशु तस्करी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 24/12/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ पशु तस्कर गौ वंशीय पशु भैस को जंगल से पैदल मारते पीटते झारखंड स्थित बुचड़खाना लेकर जा रहे है। प्राप्त सूचना पर थाना बलरामपुर से कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम अलखडीहा जंगल से 09 रास भैस को पैदल झारखंड ले जाते हुए बरामद किया गया। घटना में संलिप्त आरोपीगण (1) शिवपूजन यादव पिता स्व. खेदु यादव उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम चंपापुर थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर एवं (2) लोक प्रसाद यादव उर्फ बबलू यादव पिता माखन प्रसाद यादव निवासी ग्रा जवराही थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply