Breaking News

अम्बिकापुर@लिनेस मल्टीपल का कांफ्रेंस भव्यता के साथ संपन्न

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। ऑल इंडिया लिनेस क्लब्स मल्टीपल सरगम का कॉन्फ्रेंस एवं अवॉर्ड सेरेमनी संजोग फार्म्स अंबिकापुर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हजारों की संख्या में लिनेस बहनों ने बढ़चढ़कर सहभागिता की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टि.एस. सिंह देव पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्षता मल्टीपल प्रेसिडेंट लिनेस सुमन सिंह ने की । विशिष्ट अतिथि डॉ जी.डी.सिंह पास्ट गवर्नर लायंस क्लब्स इंटरनेशनल , स्पेशल गेस्ट अंजना जैन जयपुर,मृदुला रोजिन्दार,रत्ना ओस्तवाल,अंजना सिंघल गुना, रचना गुप्ता इंदौर,माला पॉल सेक्रेटरी ,शबाना नाज़,सेक्रेटरी उषा अरोरा साधना भंडारी इंदौर उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा दिपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और राष्ट्रीय ध्वज स्थापना माला शुक्ला,डॉक्टर नीतू सिंह, विभा मिश्रा एवं लता चौधरी,टीना खंडेलवाल के द्वारा किया गया सभा प्रारंभ की घोषणा मल्टिपल प्रेसिडेंट सुमन सिंह ने कि। राष्ट्रगान विश्व शांति हेतु मौन एवं लिनेस प्रार्थना उपरांत सभी अतिथियों का शब्द सुमनो से स्वागत मल्टीपल प्रेसिडेंट सुमन सिंह ने किया एवं मल्टीपल में संपन्न गतिविधियों की जानकारी सदन के सामने प्रस्तुत की। आपने कहा कि लिनेस बहनों द्वारा लगभग सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर सेवा गतिविधियां संपन्न की है जिसमें कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा हैं जिसमें खासकर 146 निर्धन कन्याओं का विवाह ,गौशालाओं का संचालन, 1226 यूनिट ब्लड डोनेशन, 1148 डायलिसिस के लिए आर्थिक मदद मूकबधिर विद्यालय में पलंग एवं गद्दोका वितरण जयपुर हेंडीकेफ्ट शिविरो का आयोजन आदि प्रमुख है सुमन सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि समस्त बहनों ने बहुत जोश खरोश के साथ सेवाभावी कार्य किए हैं और सभी बधाई की पात्र हैं और यही जज्बा ओर जोश निरंतर बनाए रखने की आपने अपील की आपने लिनेस बहनों द्वारा लीडरशिप डेवलपमेन्ट के क्षेत्र में भी शानदार कार्य कर अपने अपने क्षेत्र में दमदार लीडरशिप किये जाने का भी उल्लेख किया आपने अपने उद्बोधन में सर्वश्रेष्ठ गतिविधियां संपन्न करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की लिनेस सदस्यों को एवं पदाधिकारी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टी एस सिंह देव पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लीडरशिप का निर्माण होता है और मैं भी राजनीति से पूर्व सामाजिक संस्था से जुड़ा हुआ था आपने मल्टीपल प्रेसिडेंट लिनेस सुमन सिंह के लीडर शिप की सराहना की ओर इसीतरह आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की आपने मल्टीपल की लीनेस बहनों के सेवा कार्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की एवं प्रत्येक बहन एक ही क्षेत्र में कार्य कर उस क्षेत्र का विकास करे। इसकी अपील की एवं आपने कहा कि समाज के उस वर्ग की सेवा सामाजिक संस्थाओं के द्वारा की जाती है जो राजकीय पक्ष या शासन,प्रशासन द्वारा छूट जाते हैं और यह कार्य सामाजिक संस्थाएं करती है यह गौरवशाली है।
कार्यक्रम को लायन डॉ जी डी सिंह पास्ट गवर्नर समस्त अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन अनिता कपूर डिस्टि्रक्ट प्रेसिडेंट द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अनिल सिंह,लायन डॉ यशवर्द्धन सिंह ,अनिमेष सिंह, लायन पी.के गोयल,लायन अनिल शुक्ला, लायन अनुजप्रसाद सिंह,के. के. सिंघल, त्रिलोचन सिंह बाबरा, नरेश अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, बिजेन्द्र पाठक , डॉ मनीष गुप्ता ,मलेंद्र सिंह बाबरा, आदि गणमान्य जन उपस्थित थे रात्रिमें हर प्रदेश की लिनेस सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रस्तुत किया गया ।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply