Breaking News

अम्बिकापुर@41 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा से संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 42 नग नशीले इंजेक्शन के साथा आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले इंजेक्शन को ऑटो में रखकर ग्राहक की तलाशी कर रहा था। उडऩदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन व ऑटो को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम को डिगमा में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध ऑटो को देखकर संभागीय टीम उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक तेज रफ्तार में भागने लगा और डिगमा स्टेडियम में घुस गया। टीम ने उसे पीछा कर हिरासत में लेकर ऑटो की तलाशी ली। ऑटो के बीच वाली सीट पर बोरी में 21 नग रेक्सोजेसिक व 21 नग एविल इंजेक्शन पाया गया। जिसे टीम ने ऑटो सहित नशीले इंजेक्शन के साथ जब्त किया है। टीम ने आरोपी राजभान सिंह के खिलाफ एनडीपीएस 22 सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply