Breaking News

अम्बिकापुर@शारीरिक शिक्षा को छत्तीसगढ़ स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय बनाने की मांग

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 24 दिसंबर को संचालक,संचालनालय इंद्रावती भवन में प्रतिनिधि आशुतोष चावरे और स्पोर्ट्स सेक्शन के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में 14 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई और सहमति बनी,जो शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। बैठक में जिन प्रमुख प्रस्तावों पर सहमति बनी, उनमें शारीरिक शिक्षा को छत्तीसगढ़ स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय बनाने, व्यायाम शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया में सुधार, और राज्य के सभी जिलों में खेल गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए नए पदों का सृजन शामिल था। इसके अलावा,खेलों से जुड़े यात्रा और भोजन भत्तों में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजने की योजना बनाई गई है। संगठन के अध्यक्ष रितेश सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने संचालक ऋतु राज रघुवंशी का धन्यवाद किया, जिन्होंने पहली बार संघ को अपनी समस्याएं रखने का अवसर दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शारीरिक शिक्षा से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और त्वरित समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में लिए गए निर्णय शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे राज्यभर के व्यायाम शिक्षकों और खिलाडिय़ों को लाभ होगा। संचालक ऋतु राज रघुवंशी द्वारा शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ को पहली बार अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान किया गया,जिसके लिए संघ के सभी पदाधिकारी संचालक और उनकी टीम का धन्यवाद करते हैं। संघ के अध्यक्ष रितेश सिंह, सचिव मृत्युंजय शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने यह भी आभार व्यक्त किया कि संचालक और सहायक संचालक ने व्यायाम शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए।


Share

Check Also

प्रतापपुर/सूरजपुर@दोस्तों संग शराब पार्टी कर रहे युवक का अपहरण,बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Share जमीन विवाद में वारदात की आशंका,बेहोशी की हालत में सडक किनारे मिला था घायल,इलाज …

Leave a Reply