Breaking News

बलरामपुर@राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बरियों में कार्यक्रम आयोजित

Share


बलरामपुर,26 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
राष्ट्र्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बरियों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर बाल दिवस पर प्रकाश डाला गया। साथ ही भाषण,कविता,निबंध विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम आर यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें नन्हे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए,जिन्होंने बहुत कम उम्र में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि इसी प्रकार विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आने वाली कठिनाइयों और परेशानियों को दरकिनार कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करना चाहिए,तभी भविष्य में सफलता सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजपुर श्री अरविन्द गुप्ता,प्राचार्य श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव,संकुल के प्रधान पाठक,शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply