Breaking News

बलरामपुर@रक्षित केंद्र बलरामपुर में किया गया जनरल परेड का आयोजन

Share


टर्न आउट भेश-भूषा चेक कर उत्तम पाय जाने वालो को किया पुरस्कृत
बलरामपुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। घटती घटना/बलरामपुर/ जिला मुख्यालय रक्षित केंद्र ग्राउंड में जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फि़टनेस एवं टर्न आउट की गई विस्तृत समीक्षा, अच्छे अनुशासन एवं फि़टनेस हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश एवं परेड में अच्छा टर्न आउट पाए जाने पर कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु दिया गया उचित इनाम। जानकारी के अनुसार दिनांक 26/12/2025 को रक्षित केंद्र बलरामपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक 01, निरीक्षक 01, उप निरीक्षक 03, सहायक उप निरीक्षक 03, प्रधान आरक्षक 09, आरक्षक 35, कुल 52 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के अनुशासन, फि़टनेस एवं टर्न आउट का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनरल परेड में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन एवं टर्न आउट हेतु उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस श्री वैभव बैंकर के द्वारा अधिकारी कर्मचारी का टर्न आउट वेशभूषा आदि चेक किया गया वेशभूषा उत्तम दर्जे का पाए जाने पर कुल 05 महिला/पुरुष कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा इनाम से पुरस्कृत भी किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply