Breaking News

रामचंदरपुर@अपहरण कर्ता आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

Share


शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण
रामचंदरपुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रामचंदरपुर थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 137(2) 87,64 (द्व) ख्हृस् पोक्सो एक्ट की धारा 4,6के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेजा। जानकारी के अनुसार दिनांक 25.08.25 को प्रार्थी ने थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कही चली गई हैँ, आस पास पता किए जाने पर कही पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रामचंद्रपुर में 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पता तलाश करते हुए दिनांक 24.12.25 को मुखबिर कि सूचना पर झारखण्ड के थाना डंडाई क्षेत्र के रारो गांव से अपहरिता को आरोपी अनिल कुमार पिता मुनेश्वर सिँह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रारों थाना डंडाई जिला गढ़वा झारखण्ड के कब्जे से दस्तयाब कर बरामद किया गया। अपहरिता अपने कथन में बताई कि आरोपी अनिल के द्वारा उसको बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भगा ले गया था जो पीडि़ता के साथ गलत काम दुष्कर्म किया है। आरोपी अनिल के विरुद्ध अपराध करने का पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समछ पेश किया गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply