Breaking News

अम्बिकापुर@डॉ. टेकाम के बेटे की बैंगलौर में सडक हादसे में मौत

Share

अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केआर टेकाम के बेटे की मौत बैंगलौर में सडक हादसे में हो गई। वह बैंगलोर में अपनी बहन के साथ रहकर बीकॉम की पढ़ाई करता था। शुक्रवार को शव अंबिकापुर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार शहर के नावापारा निवासी डॉ.केआर टेकाम का इकलौता पुत्र अंकित टेकाम बैंगलौर में रहकर बीकॉम का पढ़ाई करता था। तीन दिन पूर्व वह बैंगलौर में ही अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था और सडक हादसे का शिकार हो गया। अंकित को गंभीर चोटें आई थी। उसे इलाज के लिए बैंगलौर के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से डॉक्टर टेकाम का पूरा परिवार सदमे में है। शुक्रवार को उसका शव अंबिकापुर लाया गया और अंतिम संस्कार की गई। अंतिम संस्कार में शहर के काफी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply