Breaking News

अम्बिकापुर@कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का तीन दिवसीय आंदोलन, 29 से

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा द्वारा प्रांत व्यापी आह्वान पर 29, 30, और 31 दिसंबर को तीन दिवसीय निश्चित कालीन आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। यह हड़ताल छत्तीसगढ़ के सभी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों, कलेक्ट, जिला पंचायत, राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, वेटरिनरी और फॉरेस्ट विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा की जाएगी। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र के समान महंगाई भत्ता और चार स्तरीय वेतनमान की मांग है, साथ ही 11 सूत्री अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आंदोलन पर उतरने जा रहा है। इस आंदोलन में भाग लेने वाले कर्मचारी अधिकारियों को आंदोलन के बारे में जानकारी देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और अवकाश में जाने के प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाएगी, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं। इस आंदोलन के कारण सरकारी कामकाजी में ठहराव आने और सरकार को बड़े वित्तीय नुकसान का अनुमान है। इस आंदोलन में कौशलेंद्र पांडेय, कमलेश सोनी, सीएम मिश्रा, डॉ. सीके मिश्रा, नवीन केशरी, अजीत, सवूद अंसारी, संजय यादव, श्रीकांत चौबे, पवन अग्रवाल, अमित वर्मा, अनिल तिवारी सहित कई अन्य सक्रिय रूप से शामिल हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply