अम्बिकापुर,25 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। अटल सुशासन दिवस के अवसर पर आज स्वच्छता चेतना उद्यान,अम्बिकापुर में भाजपा सरगुजा द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी अवसर पर स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि आज समूचे छत्तीसगढ़ में नव-निर्मित 115 अटल परिसरों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसके अंतर्गत अम्बिकापुर का अटल परिसर भी शामिल रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन सुशासन, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण है। अटल परिसरों के माध्यम से उनके विचार आने वाली पीढि़यों तक पहुँचेंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने अटल जी को समर्पित राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने अटल सुशासन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने संगठनात्मक भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि अटल जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। महापौर मंजूषा भगत ने नगर विकास में अटल जी की सोच को स्मरण करते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान कवियों द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में स्वरचित कविताओं का पाठ किया गया। हास्य एवं व्यंग्य से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। साथ ही भाजपा सरगुजा झुग्गीझोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा गरीब व जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने हेतु कम्बल वितरित किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केशरी, दिव्या सिंह सिसोदिया, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय, इंदर भगत, वैभव सिंहदेव, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, संतोष दास, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, गोल्डी बिहाड़े, रवींद्र गुप्त भारती, आकाश गुप्ता, शुभांगी बिहाड़े, विकास वर्मा , मयंक जायसवाल, राकेश गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, सचिन अग्रवाल, रविकांत उरांव, निशांत सिंह (शोलू), वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, राहुल जायसवाल, अभय साहू, कृपाशंकर पटेल, किरण साहू, शुभ्रा सोनी, नीलम राजवाड़े, सरिता मिश्रा, प्रिया सिंह, प्रियंका चौबे , पूनम सिंह, शालिनी सिंह, सीमा कश्यप, सरिता जायसवाल, सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
क्कद्धशह्लश-21,21्र
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur