Breaking News

सूरजपुर@ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अटल चौक में किया माल्यार्पण कलेक्ट्रेट व नगरीय-ग्रामीण निकायों में कार्यक्रमों की श्रृंखला

Share

  • अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सूरजपुर में सुशासन दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया
  • अटल जयंती पर जिले भर में सुशासन का संदेश,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लिया सुशासन का संकल्प
  • अटल जी के आदर्शों पर चलकर संवेदनशील सुशासन का संकल्प
  • सुशासन दिवस पर अटल विचारों को आत्मसात करने का संकल्प
  • अटल जयंती पर कलेक्ट्रेट से ग्राम पंचायत तक कार्यक्रमों की श्रृंखला

सूरजपुर,25 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ किया गया। जिले के नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में अटल जी के विचारों, सुशासन की अवधारणा और जनसेवा के मूल्यों को स्मरण किया गया।
अटल चौक बीरपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निज निवास ग्राम बीरपुर स्थित अटल चौक में अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भटगांव नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी सहभागिता की, मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सुशासन, राष्ट्रहित और संवेदनशील नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने सिद्ध किया कि राजनीति सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम है। सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन तभी सार्थक है जब वह पारदर्शी, जवाबदेह और आमजन के कल्याण के लिए समर्पित हो, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अटल जी की विचारधारा पर चलते हुए पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी सुशासन को और अधिक सशक्त बना रही है। महिला, बच्चों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं अटल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का प्रयास हैं।
कलेक्ट्रेट में सुशासन दिवस, अधिकारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
सुशासन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की शपथ दिलाई, कलेक्टर जयवर्धन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन प्रशासन और राजनीति दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है, उनके विचार आज भी शासन व्यवस्था को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी हुआ आयोजन
जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी अटल जयंती एवं सुशासन दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया, जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमदेई सहित अन्य पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी के जीवन, आदर्शों और सुशासन की अवधारणा पर प्रकाश डाला गया, नगर पंचायत प्रेमनगर में अटल जयंती के अवसर पर अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं ग्राम पंचायत अवंतिकापुर तथा नगर पंचायत प्रतापपुर में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता के साथ सुशासन दिवस कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रेमनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में भी अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण किया गया, सभी कार्यक्रमों में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सुशासन, पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की मिसाल है, उनके विचारों को आत्मसात कर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सुशासन दिवस का वास्तविक उद्देश्य है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply