Breaking News

अम्बिकापुर@चुराकर धान बेचने का आरोप लगाकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के लमगांव में 23 दिसंबर की शाम को धान चोरी कर बेचने का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक मौके पर बेहोश हो गया। उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। पीडि़त की बहन ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सूरज मिंज ग्राम लमगांव पुलिस चौकी रघुनाथपुर का रहने वाला है। वह 23 दिसंबर की शाम 6 बजे बाइक अपने दोस्त दीपक उरांव को उसके घर छोडऩे गया था। दीपक बाइक से उतरकर घर के अंदर चला गया। इस दौरान उसके पिता पीयर साय घर से बाहर निकला और सूरज को बोला तुम धान चुराकर बेचते हो कह कर विवाद करने लगा। इस दौरान पीयर साय ने धारदार हथियार से उसके गला पर जानलेवा हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बहोश हो गया। सूचना पर सूरज के चाचा, भाई व बहन संध्या मिंज मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे 19 टांके लगे हैं। संध्या ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। गांधीनगर पुलिस जीरो पर अपराध दर्ज कर लुण्ड्रा थाने को विवेचना के लिए भेज दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 7,854 करोड़ की नई दोहरी रेल लाइन परियोजना को मिलेगी रफ्तार

Share रायपुर,24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में रेल संपर्क और माल परिवहन को मजबूत बनाने के …

Leave a Reply