Breaking News

सूरजपुर@ नाली का पानी सड़कों पर,विकास के दावे पोस्टरों तक सीमित

Share

  • भैयाथान रोड बना जलनिकासी का नर्क,नगर पालिका मौन
  • सड़कें पूंजीपतियों के लिए,जनता के लिए गड्ढे?
  • टेंडर उन्हीं जमीनों पर,जहां नेताओं की प्लॉटिंग!
  • शहर डूब रहा है…जनप्रतिनिधि निरीक्षण में व्यस्त
  • सूरजपुर में विकास नहीं,विकास का भ्रम फैलाया जा रहा


-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर,25 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
शहर की सड़कों पर बहता नाली का पानी अब सिर्फ एक नागरिक समस्या नहीं रहा, बल्कि नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों और विकास नीति पर सीधा सवाल बन चुका है, भैयाथान रोड से लेकर मनेन्द्रगढ़ मार्ग तक हालात ऐसे हैं कि सड़कें कम और गंदी नालियां ज़्यादा नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए नागरिकों के पोस्टों ने उस हकीकत को उजागर कर दिया है, जिसे लंबे समय से दबाने की कोशिश हो रही थी, स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जानबूझकर नई नालियों का निर्माण नहीं किया जा रहा, ताकि नाली का पानी दूसरों की जमीन में फैलता रहे और लोग मजबूर होकर अपनी जमीन बेच दें, सबसे गंभीर आरोप यह है कि वार्ड पार्षद और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं, क्योंकि इन्हीं प्रभावशाली लोगों के सहारे चुनावी गणित साधा जाता है, एक वायरल पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका उन्हीं इलाकों में सड़क निर्माण के टेंडर निकाल रही है, जहां नेताओं या रसूखदारों की प्लॉटिंग है, जबकि शहर की मुख्य सड़कों पर गड्ढे, जलभराव और बदहाली जस की तस बनी हुई है, नाली का पानी सड़क पर बह रहा है, लेकिन मरम्मत शून्य है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है और जनप्रतिनिधि शहर की समस्याओं से ज़्यादा फोटो-ऑप और निरीक्षण राजनीति में व्यस्त बताए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिक सवाल पूछ रहे हैंः जब शहर की मुख्य सड़कों की यह हालत है, जब नाली का पानी लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है, तब नया विकास आखिर किसके लिए हो रहा है? अब तक इन गंभीर आरोपों पर नगर पालिका या संबंधित जनप्रतिनिधियों की कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उबाल साफ बताता है कि जनता अब चुप नहीं है, सूरजपुर में असली संकट सड़क या नाली का नहीं, नियत का है, अगर विकास का रास्ता कुछ खास जमीनों और कुछ खास चेहरों से होकर ही गुजरेगा, तो शहर यूं ही नालियों में डूबता रहेगा, जनता अब सवाल पूछ रही है और यही किसी भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी चेतावनी होती है।
फोटो 20


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply