Breaking News

अम्बिकापुर@64.94 लाख के राशन घोटाले के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,24 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। 64.94 लाख के राशन घोटाले के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार खाद्य शाखा के अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने 7 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच में खाद्यान्न की बड़ी कमी पाई गई। जांच में सितंबर 2022 से मार्च 2024 की स्थिति में 1631.29 क्विंटल चावल, 10.43 क्विंटल शक्कर और 48.34 क्विंटल चना, कुल मिलाकर 64.94 लाख रुपये का गबन पाया गया। इसके बाद, थाना कोतवाली में धारा 420, 409, 120-बी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले में पूर्व में आरोपी सुनिता पैकरा, मुकेश यादव, फरहान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया था। 23 दिसंबर को पुलिस को पवन सिंह और सैफ अली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply