Breaking News

सनावल@ छठी कार्यक्रम में जा रहे लोगों की गाड़ी रोककर आरोपियों ने की मारपीट,पीडि़ता के गले से चैन छीनते हुए की छेड़छाड़

Share


सनावल,24 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में आरोपियों ने छठी कार्यक्रम में जा रहे लोगो की गाड़ी रोककर गाड़ी में तोड़ फोड़ कर सवार लोगों के साथ मार पीट , आरोपी यहीं नहीं रुके गाड़ी में सवार पीडि़ता लड़की के गले में पहने सोने के चैन छीनते हुए उसके साथ छेड़खानी की गई, प्राथी कोकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियो पर अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 256, 351(2), 115(2), 324(5) 126(2), 75, 304(2), 3,5 ख्हृस् के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। जानकारी के अनुसार प्रार्थी/पीडि़ता के द्वारा थाना सनावल में उपस्थित होकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.12.2025 के करीब 6 से 7 बजे के बीच पीडि़ता के साथ रंजू सिंह, सुभम सिंह, सुरज सिंह, रोशनी सिंह, श्यामदेव सिंह, गौरीशंकर सिंह व ड्राईवर के साथ ये सभी लोग ग्राम त्रिशुली में सत्यनारायण सिंह के यहा छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम मदरू टोला के पास कृष्णा यादव, रवि यादव, पवन यादव, दिनेश यादव, एक ही मोटर सायकल में आकर रास्ता रोकने का प्रयास किये, जब ड्राइवर ने गाड़ी नही रोका तब आरोपीगण पिछा करते हुए कुछ दूर आने के बाद गाड़ी रोकवाकर ड्राईवर के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे,मना करने पर यह लोग को जान से मारने की धमकी देकर पास में आकर रंजू सिंह के गले में पहने सोने के चैन को खिच लिये एवं लड़की पीडि़ता के साथ छेड़खानी करने लगे तब प्रार्थी गौरीशंकर ने नीरज सिंह को फोन लगाकर उक्त घटना के बारे में बताया फिर गाड़ी क्रमांक छ्व॥01श्वछ्व 8492 लेकर नीरज व उज्जवल घटना स्थल जा रहे थे जिन्हें रास्ते में रोकर इनके साथ भी मारपीट गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कार में तोड़ फोड़ किये तथा कार के चाबी निकाल लिये इस घटना के बारे में मोबाईल फोन से पंकज को सूचना मिलने के बाद अशोक सिंह, सूर्यप्रताप सिंह घटना स्थल पर गये आरोपियों द्वारा उन लोग के साथ भी गाली गलौज एवं लाठी डंडा एवं पंच से मारपीट किया गया है।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 256,351(2),115(2), 324(5) 126(2), 75, 304(2), 3,5 ख्हृस् पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षन कर गवाहो का कथन लिया गया है। कथन के आधार पर आरोपी कृष्णा यादव पिता दयाशंकर यादव, निवाशी त्रिशूली, रवि यादव पिता जयलाल यादव निवासी ग्राम त्रिशूली, दिनेश यादव पिता अशर्फी यादव, निवासी डूमरपान, सभी थाना सनावल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा पेश किया गया है चैन के संबंध में बताया कि झुमा झपटी के दौरान कई गिर गया है रात में अधेरा होने के कारण पता नही चला कहाँ गिरा है। आरोपियो के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने से आरोपियों को आज दिनांक 24.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, सउनि कपिल साय, प्र.आर. 61 राजेश तिकी, आरक्षक 766 अमरित सोनवानी, आर. 257 प्रमेलाल कुजूर के सक्रिय रहे ।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply