Breaking News

अम्बिकापुर@सांसद खेल महोत्सव के दो दिवसीय लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

Share


अम्बिकापुर,24 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड, विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के पश्चात महोत्सव के अंतिम चरण लोकसभा स्तर की दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को सरगुज़ा सांसद श्री चिंतामणि महाराज द्वारा औपचारिक रूप से किया गया। सांसद श्री महाराज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोकसभा स्तर में आयोजित प्रतियोगिता में विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/दल हिस्सा लेंगे। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री रविकांत उरांव,श्री कमलेश तिवारी, जनप्रतिनिधियों में श्री अनिल सिंह मेजर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये रहे विजेता : आयोजित प्रतियोगिताओं में रस्सा कसी बालिका में बलरामपुर, रस्सा कस्सी सीनियर बालक में शंकरगढ़, रस्सा कस्सी जूनियर बालक में लखनपुर, पिट्ठुल बालक में लुण्ड्रा, पिट्ठुल बालिका में लुण्ड्रा, व्हालीबाल बालिका में सीतापुर एवं बालक में अम्बिकापुर, फुटबॉल बालक में राजपुर एवं बालिका में अम्बिकापुर, कबड्डी बालक में भैयाथान एवं बालिका में लुण्ड्रा, रस्सी कूद बालक में बतौली के याकूब किंडो एवं रस्सी कूद बालिका में सीतापुर की प्रीति पैंकरा विजेता रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply